शुक्रवार को IREDA के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर 7.43% टूटकर ₹162.60 तक लुढ़क गए। यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब कंपनी ने हाल ही में क्यूआईपी (Qualified Institutional Placement) के ज़रिए ₹2,005.90 करोड़ जुटाए हैं। इस इश्यू में 12,14,66,562 इक्विटी शेयर ₹165.14 प्रति शेयर की कीमत पर संस्थागत निवेशकों को आवंटित किए गए।
तकनीकी स्तरों पर IREDA Share Price को क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स?
तकनीकी विश्लेषकों के अनुसार, IREDA Share Price के लिए ₹163 एक महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल है। आनंद राठी के तकनीकी रिसर्च एनालिस्ट जिगर एस पटेल के अनुसार, अगर शेयर ₹175 के ऊपर टिकता है, तो ₹180 तक की तेजी संभव है।
वहीं, AR रामचंद्रन (SEBI रजिस्टर्ड एनालिस्ट) का कहना है कि अगर ₹162.7 का सपोर्ट टूटता है, तो IREDA का शेयर ₹153 तक फिसल सकता है। फिलहाल, ₹160 से ₹180 के बीच ट्रेडिंग रेंज मानी जा रही है।
Q4 FY25 में 48.66% मुनाफे की बढ़त, फिर भी गिरा शेयर
जनवरी-मार्च 2025 की तिमाही में कंपनी ने ₹501.55 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 48.66% की बढ़त है। इसी अवधि में राजस्व भी 36.93% बढ़कर ₹1,905.06 करोड़ पहुंच गया।
इतने मजबूत वित्तीय नतीजों के बावजूद शेयर की गिरावट यह दर्शाती है कि क्यूआईपी के बाद के वॉल्यूम और प्राइस लेवल्स ने बाजार में नेगेटिव सेंटीमेंट पैदा किया है।
IREDA क्या करती है?
IREDA (Indian Renewable Energy Development Agency) एक नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम है जो नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
यह कंपनी मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रिन्युएबल एनर्जी के अधीन काम करती है और प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग से लेकर उपकरण निर्माण, ट्रांसमिशन आदि सेवाएं देती है। मार्च 2025 तक भारत सरकार की इसमें 75% हिस्सेदारी थी।
निवेशकों के लिए संकेत
IREDA Share Price की मौजूदा चाल बताती है कि बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। तकनीकी चार्ट्स पर दबाव दिख रहा है, और अगर सपोर्ट लेवल टूटता है, तो और गिरावट संभव है। हालाँकि, कंपनी की फंडामेंटल स्थिति मजबूत है, लेकिन शॉर्ट टर्म में सतर्क रहना ज़रूरी है।
इसे पढ़े: Gensol Engineering का शेयर लोअर सर्किट में फंसा, IREDA की याचिका से मचा हड़कंप?